पंजाब

पंजाब में जहरीली शराब से 62 लोगों की मौत की जांच सी.बी.आई से कराई जाए : किशन लाल शर्मा

Share now

जालन्धर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने कहा कि पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 62 हो गई है जो कि पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात है। शर्मा ने कहा कि शनिवार को तरनतारन जिले में 23 और लोग की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़ी है।
शर्मा ने कहा कि शुक्रवार रात तक तरनतारन जिले से 19 लोग के मरने की प्रशासन के पास जानकारी थी।  शर्मा ने बताया कि अमृतसर में 11 और बटाला के गुरदासपुर में नौ लोगों मौत से कुल मौत की संख्या 62 हो गयी है।
किशन लाल शर्मा ने कहा पिछले 20 सालो में जो लोग शराब के अवैध कारोबार से करोडों के मालिक बने है उन की जांच के लिए डिप्टी कमिशनर जालन्धर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम मांग पत्र दिया जाएगा ताकि बहनों के भाईयों और पत्नियों के सुहागो को बचाया जा सके।
किशन लाल शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने नशा खत्म करने का जो वायदा किया था वोह केबल राजनीति ड्रामा था कांग्रेस सरकार नशा मुक्त नही हर जिले में नशा युक्त कर रहा है।
उन्होने कहा कि नशा तस्करो के नेटवर्क को तोडने के लिए सी बी आई पहले पिछले 20 वर्षों के रिकार्ड को खंगाले और जो नेता नशा तस्करो की समय समय पर मदद करता रहा हो और उस नेता के सिर पर जिस तस्कर से अवैध समाप्ति बनाई हो उसे जब्त कर नेताओ और तस्करो को जेल में डाला जाए ताकि पंजाब की जवानी को बचाया जा सके।
उन्होने कहा कि कैप्टन सरकार केवल मीडिया में वाहवाही के लिए भाषण दे रही है लेकिन कैप्टन सरकार की पोल जनता के बीच खुद चुकी है जो लाॅकडाउन मे भी जहरीली शराब बिकी उसकी भी सी बी आई जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *