रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
जमशेदपुर में कराटे-डु-एसोसिएशन आॅफ झारखंड के तत्वाधान में 9 वां राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप में बोकारो के कराटेबाजों ने 17 मेडल जीत कर धमाल मचा दिया है। आॅल इंडिया कराटे डु फेडरेशन इंडिया के महासचिव सेसांई नंदजी प्रसाद व महादेव गोप ने बताया कि तीन दिवसीय कराटे चैम्पियनशिप में बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरीडीह, रांची, गुमला, चाईबासा, चक्रधरपुर, लोहरदगा व सिमडेगा के 300 कराटेबाजों शामिल हुए थे। जिसमें बोकारो जिला के 20 कराटेबाजों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में बोकारो के कराटेबाज 17 मेडल जीतकर पूरे झारखंड में तीसरे स्थान पर रहे हैं।
जिसमें गोल्ड मेडल पूनम कुमारी, रिंकु कुमारी, सुषमा कुमारी, सिल्वर में गुड़िया कुमारी, सुमित कुमार महतो, प्रियंका कुमारी, मनीष कुमार यादव, कांस्य में राजेश रविदास, सजन कुमार साहू, अंकित कुमार, सुनिता कुमारी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। विजेता प्रतिभगियों को राज्य के खाद्य आपुर्ति विभाग के मंत्री सरयू राय ने पुरस्कृत किया। सेसांई नंदजी प्रसाद ने बताया कि आगामी 37 वें राष्टीय खेल महोत्सव में बोकारो के 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें नकुल यादव, महादेव गोप, पंकज यादव व प्रिंयका कुमारी शामिल है। राज्य स्तरीय चैम्पियपशिप में बोकारो के कराटेबाजों की शानदार सफलता के लिए सेसांई विमल आंनद नाग, राहुल गोप, राजेश मोहंती, पूनम सिंह, महादेव गोप, विमल दीप लाल, गुमन गारी को आॅल इंडिया कराटे डु फेडेरेशन इंडिया ने सम्मानित किया है। इस सफलता के नकुल यादव, विमल कुमार साव, पंकज कुमार, कस्तुरबा विधालय बोकारो की वार्डन आराधना बारला, शशिबाला सिंह, विभा कुमारी, मिजाली मजूमदार, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण भोगता, अनिता कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।