झारखण्ड

बेरमो-दुमका में लोकतंत्र बनाम वंशवाद की लड़ाई

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के नामांकन के बाद बेरमो विस उप चुनाव को लेकर एक सभा की गयी। इस सभा में भाजपा के प्रदेशध्यक्ष दीपक प्रकाश, गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी, गोमिया विधायक डाॅ. लंबोदर महतो, भावनाथुपर विधायक भानू प्रताप शाही, धनबाद विधायक राज सिन्हा, हटिया विधायक नवीन कुमार जायसवाल, बोकारो विधायक विरंची नारायण, चंदनक्यिारी विधायक अमर बाउरी, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, लक्ष्मण स्वर्णकार सहित भाजपा के कई दिग्गजों ने शिरकत की।
बेरमो-दुमका में एनडीए की जीत सुनिश्चित: दीपक प्रकाश
भाजपा के प्रदेशध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के बेरमो-दुमका विस उप चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है। राज्य की महागठबंधन की सरकार से जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहीं है। महागठबंधन की सरकार को बदलने की जरूरत है। इसके लिए दुमका-बेरमो विस उपचुनाव में कमल को हर हाल में खिलाना है। कहा कि बेरमो और दुमका में जीत के साथ ही राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। एनडीए सरकार ही राज्य की जनता को अमन-चैन दे सकती है। दोनों विस क्षेत्र में लोकतंत्र बनाम वंशवाद की लड़ाई है।
बेरमो में रिकार्ड मतों से एनडीए की जीत होगी: सांसद
गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि बेरमो विस उप चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटूल की जीत रिकार्ड मतों से होगी। यहां पर पसीने और पैसे की लड़ाई है। सेवा करने वाले और मेवा खाने वाले की लड़ाई है। यहां पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ता हर मोरचे पर तैनात है। कहा कि कोरोना काल में महागठबंधन सरकार ने एक छटाक अनाज नहीं बांटी। आजसू और भाजपा ने ही घर-घर जाकर जरूरत मदों को अनाज दिया।

बाटुल धमना सांप है, काटते नहीं है: भानु प्रताप
भवानाथपुर विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि बेरमो में 12 वीं बार कांग्रेस प्रतिनिधित्व किया, लेकिन कांग्रेस एक भी काम दिखा दे कि उसने किया है। यहां जो भी काम हुआ है भाजपा और रघुवर दास ने किया है। बेरमो में महागठबंधन के प्रत्याशी वंशवाद का उपज है। अकसर ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के गुजर जाने के बाद उप चुनाव होता है, जिससे एक सहानुभूति होता है उनके परिवार के प्रति, लेकिन यहां कोई सहानुभूति की लहर नहीं है। इसके दो कारण है एक उम्मीदिवार और दूसरा झारखंड सरकार। कहा कि गलती से अगर यहां भाजपा को वोट नही दिए, तो बेरमो भी धनबाद के झरिया और वासेपुर बन जाऐगा।

चुनावी सभा को उपस्थित थे: भाजपा-आजसू के गंगोत्री कुजूर, प्रहृलाद वर्णवाल, जिलाध्यक्ष भरत यादव, मृगांग शेखर, नवीन कुमार महतो, जगरनाथ राम, बिनोद महतो, केडी सिंह, अर्चना सिंह, गिरीजा देवी, प्रदीप वर्मा, दुर्गाचरण महतो, प्रदीप तिवारी, अनवर हजात, सुरेश दुबे, जितेंद्र महतो, यशोदा देवी, लक्ष्मण नायक, श्रवण सिंह, संजीव भास्कर, रमेश हांसदा, तारकेश्वर महतो, संजय प्रसाद, विश्वनाथ यादव, नवीन पांडेय, रोहितलाल सिंह, किशोर कुमार महतो, भैरव महतो, राजेश साव, प्रफ्फुल ठाकुर, मंजुर आलम, ईश्वरचंद्र प्रजापति, मोती महतो, मिसरीलाल महतो, जगरनाथ महतो, दीपू अग्रवाल, मनोज कुमार महतो सहित सैकड़ों भाजपा-आजसू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो-बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में चुनावी सभा को हुंकार भरते भाजपाई नेता और उपस्थित कार्यकर्ता।

वंशवाद की राजनीति नहीं करता हुॅः बाटूल
भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटूल ने कहा कि बेरमो में 16 से राजनीति कर रहा हुॅ, मगर आज तक किसी की बुराई नहीं किया हुॅ। 66 की उम्र होने को चला है कि 2024 में रिटाईड हो जाउंगा। आजतक मैं वंशवाद की राजनीति नहीं किया हुॅ।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *