झारखण्ड

गोनियाटो के बड़की नदी में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना  
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचायत व काच्छो पंचायत के कोरिया बेड़ा के बीच अवस्थित बड़की नदी में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से नवनिर्मित पुल का उदघाटन मंगलवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर विधायक श्री महतो ने कहा कि 15 साल डुमरी विधानसभा में विकास का जाल बिछा दिया गया है।जिसे देखकर विरोधियों को रास नहीं आ रहा है। भाजपा की सरकार ने रोज नये नये कानुन लाकर गरीब जनता को परेशान कर रही है। पुल बनाने से दस घरों के लोगों को आने जाने के लिए काफी परेशानी हो गया है । भुक्तभोगी लोगों ने डुमरी विधायक जगरनाथ महतो से सड़क निर्माण का मांग की। विधायक श्री महतो ने समारोह में उपस्थित एसकुटिभ इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा कि एक माह के अंदर लोगों की समस्या का समाधान हो जाना चाहिए, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। मौके मुखिया गणेश सोरेन, कमरूल अंसारी, पंसस कुलदीप महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, झामुमो नेता गंगाराम महतो,सोमर महतो,विजय कुमार, संवेदक दुर्योधन महतो, संजय अग्रवाल, खेमलाल महतो,सोमर महतो, करमचंद सोरेन, सोनाराम मरांडी, उपमुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, राजेश हेम्ब्रम रामचंद्र कुमार सहित कई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *