हरियाणा

तीन महीनों से नहीं मिला नाबालिग छात्र का सुराग

सोहना, संजय राघव
गांव खेड़ला से नवंबर माह में संदिग्ध रूप से लापता हुए 12 वर्ष के छात्र का 3 महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। छात्र नवंबर माह में पड़ोस की साइकिल मांग कर कर लस्सी लेने के लिए गौशाला गया गया था। उसी दौरान छात्र संदिग्ध रूप से लापता हो गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया लेकिन अभी तक छात्र का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है.
गांव खेडला निवासी संजय नायक ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा शिवम 12 नवंबर को अपने पड़ोसी की साईकिल लेकर पास की गौशाला में लस्सी लेने के लिए गया था। लेकिन उसके बाद छात्र वापस घर  नहीं लौटा। इस मामले में परिजनों ने सोहना पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवा.
जांच अधिकारी धर्मवीर ने बतया की पुलिस ने धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक टीम गठित की आसपास के क्षेत्र में छात्र की तलाशी की लेकिन पुलिस को कोई भी कामयाबी नहीं मिल पाई  है ।3 महीने के बीत जाने के बाद भी छात्र के घर ना आने पर परिजनों का रो रो कर कर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में जगह-जगह इसतिहार  लगाकर छात्र की तलाश कर रही है ।शिवम मूल रूप से उड़ीसा  का रहने वाला है लेकिन कुछ समय से गांव खेडला में अपने माता-पिता के साथ रह रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *