हरियाणा

कुरूक्षेत्र पुलिस ने नैशनल हाईवे से अतिक्रमण हटाया 

कुरुक्षेत्र (ओहरी)

जिला पुलिस द्वारा दिनांक 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत आज जिला यातायात पुलिस द्वारा नैशनल हाईवे पीपली बस स्टैंड , पीपली चौंक से अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार हरियाणा मे 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। दिनांक 23 अप्रैल को इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र कुमार व थाना प्रभारी सदर थानेसर निरीक्षक निर्मल सिंह की टीम द्वारा जी टी रोड पर पीपली बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सडक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के भीडभाड वाले एरिया से अतिक्रमण हटाया जाऐगा , स्कूलो व कालेजो मे यातायात नियमो को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाऐगा। इस सम्बन्ध मे सभी थाना प्रभारियो को दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से भी अपील है कि यातायात के नियमों को हमेशा ध्यान में रखते हुए ड्राइव करें । सड़क पर स्वयं भी सुरक्षित होकर चले तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें । लापरवाही से वाहन चलाने पर होने वाली सड़क दुर्घटना से सबसे बड़ा खामियाजा किसी और को नहीं बल्कि घायल व मृतक के परिवार को उठाना पड़ता हैं। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत का नुकसान परिवार को होता है जिसकी पूर्ति परिवार उम्र भर पूरी नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *