हरियाणा

करण शूटिंग एकेडमी ने स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 मेडल

नरेश गर्ग, लाडवा 

लाडवा की करण शूटिंग एकेडमी ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली में हरियाणा राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित हरियाणा राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में कर्ण शूटिंग एकेडमी के निशाने बाजों ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में 25 पदकों पर कब्जा जमाकर नया इतिहास रचा। खिलाडीयों का लाडवा पहुँचने पर एकडमी के सचिव बलजीत सिंह व अभिनव गोयल, महिन्द्र पाल सिंह, नरेश शर्मा, आशा शर्मा, अरविन्द जिंदल, रोहित गर्ग व सुमित गर्ग ने कोच जगबीर सिंह व सभी शूटर्स का भव्य स्वागत किया गया।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY
कोच जगबीर सिंह ने बताया की खिलाडिय़ों ने स्पर्धा में 9 गोल्ड 5 सिल्वर 11 ब्रोंज कुल 25 मैडल प्राप्त किये। उन्होंने बताया की क्षेत्र के बच्चो को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएँ व अवसर प्रदान करने के लिए वर्ष 2014 में इस एकेडमी की स्थापना की गई थी। स्थापना के मात्र चार वर्षो में ही एकेडमी ने 50 से अधिक राष्ट्रिय सत्र के खिलाडी तैयार करने का गोरव प्राप्त किया है। ये खिलाडी न केवल लाडवा बल्कि हरियाणा का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 1 से 5 जुलाई को हरियाणा राइफल एसोसिएशन द्वारा हरियाणा राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कर्ण शूटिंग एकेडमी के 40 निशानेबाजों ने विभिन्न स्पर्धाओ में भाग लिया तथा निम्न खिलाडियों ने मैडल जीत कर कोच, अपने माता पिता व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *