यूपी

ओमप्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष-आंवला

Share now

बरेेेेली : भारतीय जनता पार्टी प्रणित – भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ का सर्व सम्मति से ओम प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष  आंवला (उ.प्र.) बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने नए पद के लिए उनको बधाई एवं सम्मान दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामन्त्री पं.मनीष मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीराम पाठक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, क्षेत्रीय मंत्री योगेश माहेश्वरी एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारियों का ओम प्रताप सिंह ने आभार प्रकट किया । ओम प्रताप सिंह ने कहा कि हम इस महासंघ को जन-जन तक पहुंचाकर जनता की सेवा करेंगे। ओम प्रताप सिंह जिले में बूथ लेवल तक डाटा बेस तैयार करेंगे, जिससे राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके,ओमप्रताप सिंह सदैव श्रमिकों कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे, शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *