यूपी

आपदा में अवसर : जिन निर्माणीधीन अवैध दुकानों को बीडीए ने किया था सील, अब तेजी से हो रहा था निर्माण, पुलिस ने रुकवाया

नीरज सिसौदिया, बरेली
आपदा में अवसर तलाशने वालों की कोई कमी नहीं है. कहीं कालाबाजारी के जरिए अवसर तलाशा जा रहा है तो कहीं अवैध निर्माण करके. ताजा मामला कर्मचारी नगर बाईपास स्थित त्रिवेणी एनक्लेव के गेट के सामने निर्माणाधीन दुकानों का है.
यहां राधिका एनक्लेव में सिम की गई अवैध दुकानों का निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है. इस संबंध में कॉलोनी वासियों ने बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर दुकानों को फिर से सील करने की मांग की है.
उन्होंने पत्र में कहा है कि कर्मचारी नगर बाईपास स्थित त्रिवेणी एनक्लेव के गेट के सामने राधिका एंक्लेव में सरकारी सड़क पर अतिक्रमण करके दुकानों का निर्माण किया गया है. इसके संबंध में विगत 24 जून 2019 को बीडीए उपाध्यक्ष को अवगत भी करा दिया गया था जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था. जब कॉलोनी वासियों ने अवैध निर्माण की लिखित शिकायत बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से की थी तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया था. ओके दुकानों पर लंबे समय तक रोक लगी रहने के कारण निर्माण कार्य बाधित रहा लेकिन अब फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया गया है. क्योंकि कोरोना काल में लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं इसलिए इसका फायदा यह अवैध निर्माण करने वाला मालिक उठा रहा है और तेजी से दुकानों का अवैध निर्माण किया जा रहा है. इस अवैध निर्माण के कारण 40 फुट रोड पर अतिक्रमण किया गया है और नाले पर सीढ़ियां बना दी गई हैं ऐसे में लोगों के वाहनों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए इसे सील किया जाए. लोगों ने इसकी शिकायत कर्मचारी नगर पुलिस चौकी पर की और बाद में पुलिस की सहायता से वहां काम कर रहे मजदूरों को हटाया गया. शिकायत करने वालों में आनंद पांडे दिनेश पांडे धनेश चौरसिया एसएस शहर सहित अन्य लोग शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *