यूपी

सहकारी केंद्र पर भ्रष्टाचार के काले खेल का पार्षद मम्मा ने किया खुलासा, सौ रुपये प्रति क्विंटल हो रही वसूली, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

नीरज सिसौदिया, बरेली
सहकारी केंद्र पर गेहूं लेकर जाने वालों से खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है. भ्रष्टाचार के इस काले खेल का खुलासा वार्ड 23 के पार्षद और बरेली विकास प्राधिकरण के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना उर्फ मम्मा कातिब ने किया है. उन्होंने उपजिलाधिकारी मीरगंज से इसकी शिकायत की है.
मम्मा ने बताया कि वह आज अपने फार्म हाउस से नाथूपुरा रोड मीरगंज स्थित साधन सहकारी केंद्र पर अपना गेहूं तोलवाने गए थे. यहां उनसे और उनके कारिंदे विक्रम से अतुल भाई के नाम पर सौ रुपये प्रति क्विंटल मांगे गए. इस संबंध में उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता को अवगत कराया तो राजेंद्र गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को फोन किया लेकिन उनका फोन नहीं उठ सका.
सतीश चंद्र सक्सेना कातिब मम्मा ने एसडीएम से इस भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और स्थलीय निरीक्षण करने की मांग की है. मम्मा ने एसडीएम को स्थलीय निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद रहने का भरोसा भी दिलाया है. साथ ही जिलाधिकारी नितीश कुमार को भी शिकायत की प्रतिलिपि उचित कार्रवाई हेतु प्रेषित की है.
मम्मा ने कहा कि यह खेल पिछले काफी समय से चला आ रहा है. किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है. इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *