यूपी

कोरोना काल में जिन स्कूलों को शुल्क नहीं मिल रहा उनके अध्यापकों व अन्य स्टाफ का वेतन सरकार दे : जगदीश चन्द्र सक्सेना

नीरज सिसौदिया, बरेली

मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने आज मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को अन्तिम स्मरण पत्र भेजते हुए कहा कि समिति विभिन्न माध्यमों से अनेकों ज्ञापन भेज चुकी है पर अभी तक वेतन भुगतान का आदेश पारित नहीं हुआ है.
श्री सक्सेना ने सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे स्कूल जिनको कोरोना बन्दी काल में अभिभावकों से शुल्क नहीं मिल पा रहा उनके शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों के स्कूल बन्दी काल का भुगतान सरकार करे अन्यथा कोरोना महामारी समाप्त होने के बाद समिति आन्दोलन करेगी जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सरकार का होगा.
ज्ञातव्य हो कि मार्च 20 से स्कूल बन्द हैं तथा समिति के अधिकांश स्कूल सदस्यों को अभिभावकों से कोई शुल्क नहीं मिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *