यूपी

अंबेडकर पार्क में पार्षद पति शशिकांत गौतम ने किया पौधरोपण

नीरज सिसौदिया, बरेली 

आज अंबेडकर पार्क अशरफ का छावनी में भंते नाग सेन की उपस्थिति में पार्षद पूनम गौतम के पति शशिकांत गौतम के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया गया.
उन्होंने बताया कोरोना काल में मनुष्य को ऑक्सीजन का महत्व मालूम पड़ा ऑक्सीजन की कमी की वजह से हम लोगों ने कितनों ही अपनों को खो दिया अब समाज को पेड़ों की महत्वता मालूम पड़ी है पेड़ हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं. हर व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए जिससे वातावरण शुद्ध बना रहे उसी क्रम में आज अंबेडकर पार्क में पाकड़ एवं पीपल के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया अभी कुछ दिन पहले साईं बाबा मंदिर पर भी उनके द्वारा वृक्षारोपण किया गया था.
पार्षद पति शशिकांत गौतम के साथ अखिल भारतीय जन कल्याणकारी परिषद के जिला उपाध्यक्ष विक्रम कुमार शिवम सिकंदर विशाल सक्सेना आकाश अमित सक्सेना विकास उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *