देश यूपी

कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी पर मोदी के विकल्प नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं बन सकते।
केशव प्रसाद ने आज सुबह एक ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी आप चाहे जितना मोदी जी का विरोध कर लो, आप कांग्रेस अध्यक्ष तो बन सकते हो मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प कभी नहीं बन सकते। बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया हुआ है। कठुआ और उन्नाव में हुई गैंगरेप की वारदातों को लेकर राहुल गांधी रोज मोदी सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। कल उन्होंने एक बयान देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर उन्हें संसद में भाषण देने के लिए 15 मिनट दे दें तो मोदी उनके सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *