यूपी

जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

नीरज सिसौदिया, बरेली 
आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव, प्रियंका गांधी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर *जय भारत महासंपर्क अभियान* के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली द्वारा सभी वार्डों प्रवास कार्यक्रम किया गया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में आजमनगर वार्ड में महानगर उपाध्यक्ष बिलाल कुरैशी द्वारा आयोजित प्रवास कार्यक्रम और पदयात्रा तथा आम लोगों से संवाद किया गया,और तमाम आमजनों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया और लोगों को कांग्रेस की तरफ आने का आवाहन किया।तथा शाम को रामपुर बाग वार्ड में प्रवास और बैठक की गई।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा, राष्ट्रीय महासचिव एवं हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर हम सब और पूरी महानगर कांग्रेस कमेटी जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत तीन दिवसीय वार्डों में प्रवास के लिए निकली हुई है और निरंतर लोगों से संवाद कर रही है और कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करा रही है और हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथों को और मजबूत करने का काम कर रही है। तथा जिस प्रकार पिछले समय में श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी वृहद स्तर पर संगठन निर्माण और कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाने का जो बीड़ा उठाया गया है उससे निश्चित ही हम 2022 में सरकार बनाने जा रहे हैं।


कार्यक्रम में डॉ.चारु मेहरोत्रा, योगेश जौहरी,रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विजय मौर्य,पारस शुक्ला, हर्ष बिसरिया, हर्षित दुबे,राजेश कुमार,रईस आलम,रुखशिद खाँ, मोहम्मद नदीम,दिनेश प्रजापति, रवि शुक्ला,फिरासत उल्ला खान राजा,साजिद रफीक,रिहान कुरैशी, शब्बू कुरैशी,परवेज कहाँ, नदीम राजा,फ़ैज़ी खां, राजू,जुनैद खां, नन्हा मियाँ, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *