यूपी

सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का नसीम अहमद, अनीस बेग, जैनब फातिमा, साधना मिश्रा और कलीमुद्दीन ने किया स्वागत

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
संगठन समीक्षा बैठक के लिए बरेली आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरणमय नंदा का बहेड़ी विधानसभा सीट से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार नसीम अहमद, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री साधना मिश्रा, डा. अनीस बेग, मो. कलीमुद्दीन, जैनब फातिमा सहित कई लोगों ने स्वागत किया। ये सभी सुबह सर्किट हाउस पहुंचे और बुके देकर उनका स्वागत किया।


नसीम अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने पांच मंत्र देकर पार्टी को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। अब बरेली जिले में समाजवादी पार्टी की जीत को कोई नहीं रोक सकता। हम सभी पूरी एकजुटता से काम करेंगे और बरेली की सभी विधानसभा सीटें जीतकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की झोली में डालने का काम करेंगे।


डा. अनीस बेग ने कहा कि नंदा जी 35 साल तक पश्चिम बंगाल में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उनके अनुभव का पार्टी को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन और मजबूत होगा।


वहीं ओमेगा क्लासेस के डायरेक्टर और सपा से शहर विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार मो. कलीमुद्दीन ने सर्किट हाउस में केएम नंदा और युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा भी की।
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री साधना मिश्रा ने सर्किट हाउस में उन्हें बुके भेंट किए। वहीं जैनब फातिमा अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *