यूपी

भाजपा सरकार पर बरसे नसीम अहमद, बताया नौजवान विरोधी सरकार

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

सपा नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला व भाजपा सरकार को नौजवान विरोधी बताया जैसा कि UPTET 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना बीसों लाख बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है। भाजपा सरकार नौजवान विरोधी है इनके इरादे व इनकी मंशा इस बात से साफ है कि ये चुनाव के वक़्त कुछ भी कर सकते हैं व लोकतंत्र को ताक पर रख देंगे ये भाजपा सरकार बताए कि इन लोगों ने अपनी सरकार में कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया । दिन रात टेलीविजन पर हिन्दू मुस्लिम, मंदिर व मस्ज़िद पर बहस करने वाले इनके नेता रोजगार के नाम पर चुप क्यों हो जाते हैं मैं पूछना चाहता हूं बहेड़ी के विधायक जो अब मंत्री हैं कि इन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया।

उप्र शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है व सपा नेता नसीम अहमद ने कहा कि ये भाजपा सरकार नौजवान विरोधी,महिला विरोधी व किसान विरोधी है इसलिए आने वाले 2022 के चुनाव में माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में नौजवान,किसान व महिलाएं इसका जवाब समाजवादी पार्टी को वोट कर के लेंगे व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *