दिल्ली

कोरोना काल में दवाइयों के वितरण की अनियमितता पर वितरण संघ ने जताई चिंता

संवाददाता, दिल्ली

अखिल भारतीय दवा वितरक संघ ने बाजार में वितरण की अनियमितता पर चिंता जताते हुए कहा है कि बाजार में कफ सीरप, पारासिटामाल की गोलियां, विटामीन सी, जिंक की गोलियां, एजिथ्रोमाइसीन, एलवरमैकटीन आदि दवाईयों का अभाव है। इस बाबत संघ की एक बैठक नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राईसिंग आथरिटी व ड्रग्स कंट्रोलर जेनरल आफ इंडिया के साथ भी हुई।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप नांगिया ने बताया कि देश में ओमाइक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए उक्त दवाईयों की किल्लत देश के लोगों के लिए भारी पड़ सकता है। नांगियां ने आगे बताया कि देश में ओमाइक्रोन के आगामी खतरे को देखते हुए सर्दी व बुखार जनित बीमारियों के इलाज से संबंधित दवाईयों की उपलब्धता बाजार में आवश्यक है।
इस बीच सार्क मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. आर. वांखेड़कर ने भी कहा है कि सरकार व दवाओं के वितरण का पर्यवेक्षण करने वाले प्राधिकारों को दवाओं की किल्लत के प्रति सजगता दिखानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *