बरेली। मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश की शाखा पीलीभीत की बैठक केजी एन पब्लिक स्कूल विकास क्षेत्र अमरिया जनपद पीलीभीत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी भूपेंद्र कुमार शर्मा ने की बैठक का कुशल संचालन अमरिया विकास क्षेत्र प्रभारी मोहम्मद तौफीकअहमद ने किया। बैठक में ज़िला संरक्षक श्री राम गोपाल वर्मा,मरौरी विo क्षo प्रभारीगोकुल प्रसाद मौर्य, सुभाष चंद्र, कृष्ण लाल मौर्य, श्याम बिहारी मौर्य, यज्ञ दीप, किशोर आदि ने समिति के विस्तार हेतु तन मन धन से सभी से कार्य करने का सुझाव दिया बैठक में चंद्रसेन, गौरव कुमार ,हरिशंकर, सलीम मियां, किशोर मिस्त्री,जगदेव मौर्य, कामता प्रसाद मौर्य, मोहम्मद तौफीक,एके वाला, प्रशांत हलदर, एस सी शर्मा, अमित मिश्रा, सेवाराम, राधा, राजेश्वरी, रीना, आफरीन, नाहिद, खान समीना खान,सुभाष चंद्र, संजय सरदार, समीरूद्दीन, किशनलाल,श्याम बिहारी, भूपेंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे समिति का विस्तार शीघ्र हो इस निमित्त अगली बैठक का प्रस्ताव पंचशील जूनियर हाई स्कूल माधोपुर में 24/9/ 2022 का प्रस्ताव रखा गया जिसका सभी सदस्यों ने एक सुर में समर्थन किया समिति 5 सितंबर से 25 सितंबर तक शिक्षक दिवस से लेकर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती दिवस तक शिक्षा उत्थान अभियान चला रही हैं इस निमित्त आज बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों को लेखनी देकर सम्मानित किया गया।अंत में श्री सेवाराम जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर बैठक विसर्जित की ।
Related Articles
कैंट विधानसभा सीट : क्या ब्राह्मणों पर दांव खेलेंगी सपा और भाजपा, जानिये कौन हैं ब्राह्मणों में सबसे दमदार दावेदार?
Share nowनीरज सिसौदिया, बरेली वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को भी अहम मुद्दा बनाने में जुटे हैं. विपक्षी दल जहां भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार होने का आरोप लगा रहे हैं वहीं सत्ता पक्ष खुद को ब्राह्मण हितैषी बता रहा है. प्रदेश की 110 विधानसभा सीटों पर […]
सपा में बढ़ सकता है ब्रह्म स्वरूप सागर का कद, जल्द मिल सकती है अहम जिम्मेदारी, जानिये क्या है वजह?
Share nowनीरज सिसौदिया, बरेली कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता ब्रह्म स्वरूप सागर का सपा में राजनीतिक कद बढ़ने जा रहा है। बरेली और मुरादाबाद मंडल में पकड़ रखने वाले दलितों के नेता ब्रह्म स्वरूप सागर को संगठन में जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। उन्हें राष्ट्रीय अथवा प्रदेश […]
स्त्री सुधार इंटर कालेज की अध्यापिकाओं का किया सम्मान
Share nowनीरज सिसौदिया, बरेली मानव सेवा क्लब द्वारा स्त्री सुधार इंटर कालेज में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित 9 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सरिता सक्सेना,माया आर्य,सरोज कुमारी वर्मा,अनिता कुमारी,निधि अग्रवाल,मंजू बाला यादव,सुधा तांगवार,सुमित्रा पाठक और अंकी सारस्वत को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब […]