लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष ने आपसी तल्ख़ियां बढ़ने के बीच विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को मानसून सत्र के दौरान सदन में विपक्ष की अगली सीट पर बैठाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए मंगलवार को बताया कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में शिवपाल को सदन में आगे की सीट पर बैठाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। राज्य विधानमण्डल का मानसून सत्र 19 सितंबर को शुरू होना है। पत्र लिखने का कारण पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि शिवपाल यादव सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में से हैं इसलिए सम्मान स्वरूप उन्हें आगे की बेंच पर बैठाया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव के बाद अखिलेश और शिवपाल के बीच तल्ख़ियां बढ़ने के बीच इस घटनाक्रम के राजनीतिक मायने निकाले जाने के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, “इसका कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। शिवपाल यादव सदन के वरिष्ठ सदस्य हैं सिर्फ इसीलिए उन्हें आगे की सीट पर बैठाने का अनुरोध किया गया है।” हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने ऐसा कोई भी पत्र प्राप्त होने की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि शिवपाल यादव ने अपने भतीजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव से तल्ख़ियां बढ़ने के बाद अगस्त 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया था। मगर इस साल के शुरू में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के बजाय सपा के टिकट पर जसवंत नगर सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। बाद में विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर आयोजित सपा विधायकों की समीक्षा बैठक में शिवपाल को नहीं बुलाया गया था जिससे वह फिर नाराज हो गए थे। उसके बाद से दोनों के बीच दूरियां फिर बढ़ गई थीं। शिवपाल ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के बजाय भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया था। इसके बाद सपा ने शिवपाल यादव को एक पत्र जारी कर कहा था कि उन्हें जहां ज्यादा सम्मान मिलता दिख रहा हो वहां जाने के लिए वह स्वतंत्र हैं। शिवपाल यादव ने हाल ही में ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ की शुरुआत की थी जिसका मकसद यादव मतदाताओं को एकजुट करना है।
Related Articles
नामित पार्षद के सहयोग से लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप
Share nowनीरज सिसौदिया, बरेली आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वार्ड 49 शास्त्री नगर बांके की छावनी में गीता सिंह के निवास पर नामित पार्षद पूनम गौतम पत्नी शशिकांत गौतम के सहयोग से निशुल्क कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई […]
पूरे प्रदेश में कायस्थ प्रत्याशियों को समर्थन देगी अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी
Share nowनीरज सिसौदिया, बरेली अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी प्रदेश भर में कायस्थ प्रत्याशियों को समर्थन देने जा रही है। इसका ऐलान आज वाहिनी की एक बैठक में किया गया। संगठन की एक बैठक मंडल अध्यक्ष अश्विनी सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर अश्विी सक्सेना ने कहा कि वाहिनी के सभी पदाधिकारी सभी कायस्थ प्रत्याशियों […]
बेरमोः जारंगडीह रेलवे साइडिंग गोलीकांड का उद्भेदन, पांच गिरफ्तार, हथियार जब्त
Share nowबोकारो थर्मल, कुमार अभिनंदन 27 दिसंबर की रात्रि लगभग बजे अज्ञात वर्दी धारियों ने बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित रेलवे साइडिंग एवं खुली खदान में फायरिंग कर पोस्टर चिपकाकर सनसनी फैलाने मामलें में पुलिस ने उद्भेदन कर लिया और पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बोकारो एसपी चंदन झा […]