गुरुग्राम/अंबाला। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को ‘‘अवैध” खनन से जुड़े धन शोधन मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पंवार (55) को गुरुग्राम से शनिवार तड़के हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि विधायक को अंबाला में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने विधायक को 29 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया। पंवार के वकील के अनुरोध पर अदालत ने ईडी को निर्देश दिया कि वह विधायक के वकील को रोजाना आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दे और उन्हें चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाएं उपलब्ध कराए। एजेंसी ने राज्य के यमुनानगर क्षेत्र में ‘‘बड़े पैमाने पर अवैध खनन” के आरोप में सोनीपत से विधायक पंवार से जुड़े परिसरों पर जनवरी में छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पूर्व में पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। धन शोधन का यह मामला भी इसी से संबंधित है। केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रवाना’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। ‘ई-रवाना’ एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और कर संग्रह को आसान बनाने तथा खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था। ईडी के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि कथित अवैध खनन के जरिये पिछले कुछ वर्षों में लगभग 400-500 करोड़ रुपये का अवैध धन अर्जित किया गया। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मेहता ने पंवार की गिरफ्तारी को “राजनीति से प्रेरित” बताया। हरियाणा की 90 सीट के लिए विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं।
सोहना, संजय राघव सोहना धार्मिक नगरी में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर व्यापारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है lव्यापारी वर्ग का कहना है कि इस समय पुलिस की नाकामी की वजह से चोरों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है जहां 20 दिनों के अंदर चोरों ने करीब 12 दुकानों के ताले तोड़कर […]
नरेश गर्ग, लाडवा बुधवार देर रात्रि लाडवा-पीपली मार्ग पर गांव भीड़ मथाना के नजदीक खड़े ट्रक में टक्कर मार देने के कारण एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। लाडवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मयंक पुत्र कर्मवीर बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक मयंक […]
सोहना, संजय राघव हरियाणा सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है वहीं अस्पतालों में भी इसके सुख सुविधाएं करने के लुभावने वादे भी कर रही हैll लेकिन इसके विपरीत सरकारी अधिकारी सरकारी योजनाओं का पलीता लगाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे lऐसा ही मामला पी एच् सी बादशाहपुर […]