उत्तराखंड

स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखाकर खत्म हुआ जोड़ मेला

भगवान राम सेवादार, रीठा साहिब 

पाटी रीठा साहिब में तीन दिन तक चले जोड़ मेले में जहाँ देश विदेश के लाखों लोगों ने पूण्य कमाया वही मेला समाप्त होने पर आस पास के लोगो का जीना मुश्किल हो गया है किलोमीटर तक चारों दिशाओं में गंदगी /मल मूत्र फैला पड़ा है.

मेले में लंगर छकते श्रद्धालु

यदि जल्द ही बारिश नही हुई तो महामारी फैलने का भी खतरा है छेत्र के पीएलयू हयात राम ने बताया कि प्रति वर्स जिला पंचायत ओर स्वजल के द्वारा अस्थायी टॉयलेट बनाये जाते थे जिस कारण लोग खुले में सोच से बचते थे किंतु इस वर्ष ऐसा नही हुआ तो लोग खुले में नित्य क्रिया करने को मजबूर थे और गुरुद्वारा में लाखों की भीड़ के हिसाब से कोई व्यवस्था नहीं थी.

मेले की अंतिम रात्रि पर सजा रीठा साहिब गुरुद्वारा

आज तीसरे दिन पूर्णमासी को जोड़ मेले का समापन हुआ और लोग अपने अपने घर को वापस लौट गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *