पंजाब

लुधियाना के वार्ड नंबर 1 और 2 में अकाली-भाजपा के लिए भाटिया ने टीम के साथ किया प्रचार

लुधियाना। वरिष्ठ अकाली नेता और जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने लुधियाना में अकाली-भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। भाटिया जालंधर से अपनी टीम के साथ लुधियाना पहुंचे थे और उन्होंने यहां पर वार्ड नंबर 1 एवं वार्ड नंबर 2 में चुनाव प्रचार किया। वार्ड नंबर 1 के मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने अकाली-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी एवं विजय दानव की पुत्री दिव्या के लिए वोट मांगे। भाटिया ने कहा कि अगर क्षेत्र का उचित विकास चाहते हैं तो दिव्या को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि दिव्या ही एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं जो वार्ड का चहुंमुखी विकास कराने में सक्षम हैं। अतः दिव्या को भारी मतों से विजय बनाएं।
भाटिया की टीम ने मोंटी सचदेवा, अमित मट्टा, राकेश बजाज, चरणजीत सिंह मक्कड़, गुरजीत सिंह पोपली, जसवीर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, वरिंदर गांधी, बब्बर मनिंदर सिंह भाटिया, मनप्रीत सिंह भाटिया, राकेश दुआ, संदीप बजाज और सरबजीत सिंह सचदेवा समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *