दिल्ली

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में दी इफ्तार पार्टी

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

आज दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की तरफ से दिल्ली विधानसभा में इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ सभी विधायकों और पार्षदों ने शिरकत की।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने देश मे अमन और अमान और भाईचारे की दुआ की। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि रोज़ा रखने से इंसान के अंदर सब्र और बुराई से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। अरविंद केजरीवाल ने देश मे अमन औऱ आपसी भाई चारे के लिए दुआ की।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता नईम मलिक ने कहा कि रमज़ान के महीने में रोज़ेदार अल्लाह के बहुत नज़दीक हो जाता है और उसको तमाम गुनाहों से आज़ादी मिल जाती है।

इस इफ़्तार में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, मंत्री गोपाल राय, मंत्री इमरान हुसैन, विधायक नरेश यादव, विधायक अलका अलका लांबा, रुहेलखण्ड प्रान्त के यूथ विंग के प्रभारी इंजी. मोहम्मद हैदर, विधायक नितिन त्यागी, विधायक अजय दत्त, सहित सभी विधायक गण और निगम पार्षद उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *