हरियाणा

ओएलएक्स पर विज्ञापन दिखाकर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
क्राइम ब्रांच ने बड़ी बड़ी गाड़ियों के विज्ञापन दिखाकर लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोहना से अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है lआरोपियों के पास से लूटी गई एक सिकार्पियो 20 हजार रुपयेनगद ,देसी कट्टा, दो मोबाइल बरामद हुए हैं l

आरोपियों ने 29 मई को हैदराबाद से आए दो युवकों की स्कार्पियो व तीन लाख रूपय लूट लिए थे lआरोपियों ने युवकों को ओएलएक्स पर सस्ती गाड़ी दिखाकर धोखे से सोहना बुलाया था lअभी इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है lजिसका क्राइम ब्रांच तलाश कर रही है.

https://youtu.be/TCQp3hFRwWw

जानकारी के अनुसार सोहना क्राइम ब्रांच को इतला मिलेगी 29 मई को ओएलएक्स के माध्यम से सिकार्पियो व तीन लाख रूपय लूटने वाले आरोपी चोरी की स्कारपियो को लेकर सोहना बस अड्डे के पास आ रहे हैं lइस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरे आरोपी को सोहना के चुंगी नंबर 1 से गिरफ्तार किया गयाl आरोपियों की पहचान राजस्थान के गांव पाली निवासी साबिर, गांव भोपालगढ़ राजस्थान निवासी मोनू के रूप में हुई है l

https://youtu.be/c4YoJRQHdas

वहीं, गैंग का एक अन्य आरोपी उमर फरार बताया जा रहा है lजिसके पुलिस तलाश कर रही है मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एएसआई कमल ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक चोरी की स्कार्पियो व 20 हजार नगद ,एक देसी कट्टा व दो मोबाइल बरामद किए हैं lवही तीसरे आरोपी की क्राइम ब्रांच तलाश कर रही है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *