झारखण्ड

गोनियाटो में महिला ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन, महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियाटो पंचयात में महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से मंगलवार को 17 महिला समूहों का महिला ग्राम संगठन कार्यलय का उद्घाटन आजसू नेता सह जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद एक बुजुर्ग महिला से कार्यालय का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि आजसू नेता सह जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं समाज के विकास में अहम भूमिका अदा कर रहीं है। अगर महिलाऐं चैखट को पार कर आगे आए और समाज के हर कामों में खुलकर काम करेंगी, तो गरीबी दूर सौ कौस दूर भाग जायेगी। महिलाऐं समूह बनाकर गांव व समाज में विकास कर सकती है। जिप सदस्य ने कहा कि ऊपरघाट में हर गांवों ओर मुहल्लों में समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद होगी। इसके पहले प्रवेक्षक मुमताज अंसारी, पार्वती देवी ने लगातार 6 दिनों तक महिला समूहों को प्रशिक्षण भी दिए। संगठन को चलाने के लिए गुलाब आजीविका सखी मंडल का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मीणा देवी, सचिव शैली देवी, कोषाध्यक्ष उर्मिला देवी, पुस्तक संचालक अनिता देवी, नमिता कुमारी को बनाया गया। इस मौके पर उपमुखिया पिंकी देवी, कुसूम देवी, यशोदा देवी, नागिया देवी, खिरीया देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, चमेली देवी, कौशिल्या देवी, कंचन देवी सहित सैकडों महिलाऐं उपस्थित थी।

https://youtu.be/Og-duYy_Dkk

गांव के विकास के लिए हम तैयार- पिंकी देवी
उप मुखिया पिंकी देवी ने कहा कि गांव की विकास का करना महिला समूह गठन करने का मुख्य उदेश्य है। इसके बाद समूह के माध्यम से महिलाओं का जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। हर समूह में 20 से 25 की संख्या में महिलाओं की एक टीम बनायेगी। इसके आधार पर पंचायत व गांव में विकास की आधारशिला रखी जायेगी। इसके लिए सरकार से पहल करने को लेकर राज्य के सीएम को एक ज्ञापन सौंपी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *