झारखण्ड

ललपनिया में तेल मिल मशीन चलाने के उपरान्त मिल ऑपरेटर का दाहिना हाथ कटा 

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया के पुराना शॉपिंग सेटर में वर्षो से संचालित तेल मिल में शुक्रवार को मशीन चलाने के उपरान्त मिल मालिक बुधन साव के पुत्र सह मिल मशीन ऑपरेटर शिवम साव का दाहिना हाथ कट गया । और वे गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसकी सुचना आस पास के दुकानदारों व ग्रामीणों को मिली तो घायल ऑपरेटर शिवम को देखने मिल दूकान में भीड़ उमड़ पड़ी । वही दुकानदारों ने ऑपरेटर शिवम साव के परिवारों को जानकारी दी । जानकारी मिलते ही घायल शिवम के घरवालों ने मिल दूकान पहुंचे । जहां. घायल शिवम को देख परिजनो की चीक पुकार मच गई । साथ ही परिजन आनन -फानन में घायल ऑपरेटर शिवम को बेहतर इलाज हेतु रामगढ़ अस्पताल ले गया । जानकारी के अनुसार ललपनिया के पुराना सौपिंग सेंटर में घायल शिवम के पिता बुधन साव के नाम पर तेल मिल की दूकान संचालित है । जो की मिल मालिक के पुत्र व मिल ऑपरेटर शिवम साव ने रोजाना की तरह शुक्रवार को भी अपनी मिल दूकान को खोल रखा था । जहां उन्होंने ग्राहको के लिए तेल फेरने हेतु मशीन को चालु किया । और वे चलती मशीन पर तेल फेर रहे थे की अचानक इसी उपरान्त उनका दाहिना हाथ चलती मशीन पर घुस गया और उनका दाहिना हाथ मौके पर कट कर अलग गया । जिसे वे गंभीर रूप से घायल हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *