हरियाणा

श्री अमरनाथ बाबा के दर्शन के लिए लाडवा से शिव भक्तों का जत्था रवाना

Share now

नरेश गर्ग, लाडवा

बाबा बंसी वाले की असीम कृपा से श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल लाडवा की ओर से 21वां विशाल भंडारा देने के लिए सोमवार को लाडवा से शिव भक्तों का एक जत्था रवाना हुआ। दल की ओर से शैतानी नाले पर अमरनाथ जाने वाले भक्तों के लिए एक महीने के लिए भंडारा दिया जाएगा। जो कि 26 अगस्त तक चलेगा। जिसको समाजसेवी राजू खुराना ने नारियल फोडक़र व झंडा दिखाकर लाडवा के माता बाला सुंदरी मंदिर से रवाना किया।
दल के प्रधान मदनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष लाडवा से एक महीने के लिए बाबा श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा दल की ओर से एक जत्था जाता है। जो कि श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाते हैं। जैसे दवाइयां, कंबल व अन्य प्रकार के सामान। उन्होंने कहा कि यह सभी सहयोग लाडवा के दानी सज्जनों के सहयोग से किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *