झारखण्ड

संत पाॅल स्कूल के शिक्षक को दी विदाई

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित संत पाॅल मार्डन स्कूल के शिक्षक गंगा सागर सिंह के अवकाश ग्रहण करने पर मंगलवार को स्कूल परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रचार्य नितिका गायकवाड ने कहा कि स्कूल में अपनी तैंतीस वर्षों की सेवा दी जिसे विद्यालय परिवार चाहकर भी कभी चुका नहीं पाएगा।

https://youtu.be/Y12g3jwss7g

स्कूल प्रबंधक मधुकर गायकवाड ने कहा कि विदाई की बेला सदैव अपने आप में दुःखदायी हेाती है। शिक्षिका नीलिमा गुप्ता ने अपने संबोधन में काफी भावुक हो गयीं। शिक्षक गंगा सागर सिंह ने स्कूल में अपने बिताये सेवावधि काल के अनुभवों को भी साझा किया।

समारोह का संचालन शिक्षिका अंजू कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र प्रसाद यादव ने किया। मौके पर कृष्णा मजुमदार, एसएम राज, गौतम चंद्र पाल, कैरोलीन मिश्रा, सरिता सिन्हा, रीना कुमारी, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, संध्या कुमारी, राजीव प्रसाद, सुष्मिता सोरेन, नूतन, रेमंड मिंज सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *