उत्तराखंड

अब सीबीआई में सेवा देंगे ऊधमसिंह नगर के एसपी सदानंद दाते

ऊधम सिंह नगर : ईमानदारी के प्रतीक माने जाने वाले आईपीएस अधिकारी ऊधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ. सदानंद दाते अब अपनी सेवाएं सीबीआई में देंगे। राज्य सरकार ने उन्हें सीबीआई के लिए रिलिव करने के आदेश कर दिए गए हैं।

https://youtu.be/UODwOayyEsk

पिछले साल भर से उनके केन्द्र में रिलिव होने की अटकले लगाई जा रही थी। प्रदेश सरकार ने उनको उत्तराखंड में ही बने रहने के लिए केन्द्र सरकार को पत्र भी लिखा था। वर्तमान में वह उत्तराखंड के सबसे बड़े NH – 74 घोटाले की जाँच कर रहे थे। सर्वविदित है कि केन्द्र सरकार शुरू से ही NH – 74 घोटाले का पटाक्षेप कराने के पक्ष में नहीं थी। यहां तक कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद़्र सिंह रावत की मांग के बावजूद भी केन्द्र ने CBI जाँच के लिए स्पष्ट मना कर दिया था। इसके बाद इस मामले की जाँच एसाआईटी से कराई जा रही थी। जिसका नेतृत्व दाते कर रहे थे। इस घोटाले में वह परत दर परत उखाड़ रहे थे । रोजाना नये हो रहे थे। चर्चा है कि उनके हाथ इस खेल के आकाओं तक पहुंच गए थे। इससे पहले कि वह सूत्रधार को सलाखों के पीछे भेज पाते उनको दिल्ली रवाना होने का आर्डर थमा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *