पंजाब

इंडिया टाइम 24 की खबर का असर, लाकड़ा ने सील की कांग्रेस पार्षद गुल्लू की अवैध बिल्डिंग

नीरज सिसौदिया, जालंधर
राजनीतिक पहुंच भी कांग्रेस पार्षद कंवलजीत कौर गुल्लू के पति मोहिंदर पाल सिंह गुल्लू की अवैध बिल्डिंग को सील होने से नहीं नहीं बचा सकी| इंडिया टाइम 24 ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था| इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने गुल्लू की अवैध इमारत को सील करने के आदेश जारी किए और आज दोपहर नगर निगम की टीम ने होटल रेड पटेल के साथ बनी कांग्रेस नेता की अवैध इमारत सील कर दी|


आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदर पाल सिंह चड्ढा ने इसकी शिकायत नगर निगम कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजी थी| इसके बावजूद निगम के अधिकारी कांग्रेस नेता की बिल्डिंग सील करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे| इंडिया टाइम 24 ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और नगर निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा ने सभी राजनीतिक दबावों को दरकिनार करते हुए आज गोपाल नगर में रेड पैटल के पास बनी अवैध इमारत को सील कर दिया।

बता दें कि इस इमारत का रिहाइशी नक्शा पास कराया गया था और कॉमर्शियल निर्माण किया जा रहा था| साथ ही इस इमारत की जमीन की रजिस्ट्री में भी हेरफेर की बात सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *