झारखण्ड

दारकू हाड़ी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच भागा ने जीता

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बारीग्राम स्थित अंबेडकर स्टेडियम में गुरुवार से चार दिवसीय 19 वी दारकु हाड़ी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुआ। उद्घाटन मैच में गोलू क्लब भागा ने श्रीराम क्लब महावीर स्थान कुरपनिया को 4— 0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन गांधीनगर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने झंडोत्तोलन कर किया,राकोमस के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिह, झामुमो के अनिल अग्रवाल सहित अन्यअतिथियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर, दारकू हाड़ी तथा बहादुर हाड़ी के के चित्र पर पुष्प अर्पित किया, फिर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया, उद्घाटन मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भागा टीम के संजय कुमार को दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ऐसे भव्य आयोजन काबिले तारीफ है, छुपी प्रतिभा को सामने आने का क्या है एक बेहतर मंच है, प्रतियोगिता में बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रांची सहित आसपास के कुल 45 टीमें हिस्सा ले रही है। मौके पर वीरेंद्र कुमार सिंह, अनिल अग्रवाल, मुखिया जितेंद्र कुमार, नेहरू राम, कैलाश चंद्र महतो, आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय हाड़ी, दुखन हाड़ी, अजय हरि, महेश हरि, राजेंद्र हरि, संजय हरि, रामदास हाड़ी, विजय हाड़ी, शैलेंद्र राम, अर्जुन हरि, ओम हरि, रितु हरि, रघुनंदन हरि, उदय हरि, गुलाब हरि,किशोर हरि सहित कई लोग उपस्थित थे, उद्घोषक के रूप में राजू हाड़ी व विजय हाड़ी तथा रेफरी शैलेंद्र राम थे।प्रतियोगिता का फाइनल 2 सितंबर को खेला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *