देश

बंटी ने नहीं सुनी पुकार, अब मेयर से लगाएंगे गुहार : बिन्नी सेठी

बैंक कॉलोनी रोड पर रविदास मंदिर के पास बने कूड़े के अवैध डंप का मामला
नीरज सिसौदिया, जालंधर
बैंक कॉलोनी रोड पर खाली प्लॉट में बना अवैध कूड़े का डंप स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। एक माह पहले इस संबंध में स्थानीय लोगों ने युवा भाजपा नेता बिन्नी सेठी के नेतृत्व में डिप्टी मेयर हर सिमरनजीत सिंह बंटी से गुहार लगाई थी| उस वक्त बंटी ने 1 सप्ताह में समस्या का समाधान करने का भरोसा भी दिलाया था लेकिन 40 दिन बाद भी कोई पहल नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है| अब वह लोग नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन करने और मेयर जगदीश राज राजा से गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं|


युवा भाजपा नेता बिन्नी सेठी ने बताया कि उन्होंने लगभग 40 दिन पहले डिप्टी मेयर से खाली ब्लॉक में लगे कूड़े के ढेर को उठाने की मांग की थी| इस संबंध में उन्होंने एक ज्ञापन भी बंटी को सौंपा था| उस वक्त बंटी मैं मशीनरी का अभाव होते हुए कूड़ा साफ करवाने में असमर्थता जताई थी| सेठी ने बताया कि बंटी ने कहा था कि वह एनजीओ के सहयोग से यहां से कूड़ा साफ करवाएंगे| जब उन्होंने बंटी से कहा कि एक एक गाड़ी करके भी कूड़ा उठाया जा सकता है तो बंटी ने कहा कि वह इस का प्रयास करेंगे और कूड़ा साफ करवाएंगे| इसके बाद दोबारा सेठी और स्थानीय लोग बंटी से मिलने पहुंचे थे| तब भी बंटी ने यह आश्वासन दिया था कि कूड़ा साफ करवाएंगे लेकिन आज तक पूरे की सफाई नहीं की जा सकी है| सेठी ने कहा कि वह अब इस संबंध में मेयर जगदीश राज राजा से गुहार लगाएंगे अगर जरूरत पड़ी तो वह धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे| बता दें कि बैंक कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से इस खाली प्लॉट से कूड़ा नहीं उठाया गया है| इसके कारण आवारा पशु यहां दिनभर मुंह मारते रहते हैं और यहां से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के इलाके के लोगों का जीना हराम हो गया है| कई बार आवारा पशु बच्चों को भी अपना शिकार बना चुके हैं| सेठी ने कहा अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *