देश

ऑपेरशन हुक्का ! ख़बर का बड़ा असर, वेब मीडिया क्लब के स्टिंग के बाद 2 दिन से हुक्का बारों पर लगे ताले

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर

जालंधर शहर को हुक्का नगरी के रूप में विकसित होने के रास्ते में रोड़ा बनती हुई दस पत्रकारों की टीम “वेब मीडिया क्लब” की मुहिम अब धीरे-धीरे रंग लाना शुरू कर चुकी है। और उम्मीद है जल्दी ही जालंधर के युवाओं को हुक्का बार के कहर से बचाने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाएगा।

जालंधर के चुन मुन माल में स्थित लेज़ी मंकी रेस्टोरेंट में वेब मीडिया क्लब के 10 पत्रकारों ने 3 दिन पूर्व रविवार को स्टिंग आपरेशन के जरिये चल रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया था।
जिसको लेकर शहर में चल रहे अन्य हुक्का बारों में हड़कंप मचा हुआ है। लेज़ी मंकी के पर्दाफ़ाश के बाद ख़ौफ़ इस कदर हावी दिखा कि जब वेब मीडिया कल्ब के 10 पत्रकारों ने शहर में अन्य हुक्का बारों का जायजा लिया तो तकरीबन सभी हुक्का बार बंद पाए गए और जिन रेस्टोरेंटों में हुक्का पिलाया जाता था उन्होंने हुक्का गुड़गुड़ाने का काला धंधा आज बंद रखा लेकिन हुक्का बार मालिक कब तक खैर मनाएंगे, ये हुक्का बारों में आखिर कब तक गुड़गुड़ाहट बंद रख पाएंगे।
क्योंकि वेब मीडिया क्लब इन पर पैनी नजर जमाये बैठा है। जल्द ही अय्याशी के अड्डे हुक्का पिलाने वाले अन्य हुक्का बारों का भंडाफोड़ किया जाएगा।

लड़कियां भी पी रही थीं हुक्का, पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को झटका, देखें स्टिंग ऑपरेशन की लाइव वीडियो
https://youtu.be/G1FDpGtCQGI
वही देखना ये दिलचस्प होगा कि अब तक कुंभकर्ण की नींद सो रहा प्रशासन कब इन हुक्का बारों पर कार्रवाई करेगा।
सूत्रों की बात करें तो कई हुक्का बार मालिक प्रशासन के साथ सांठगांठ करने की फिराक में जुट चुके है। कई तो प्रशासनिक अधिकारियों से रेड की सूचना गुप्त तरीके से पाने के लिए हाथ पैर मार रहे है।
अब देखना ये होगा कि शहर के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले इन हुक्का बारों को कौन संरक्षण देगा और कौन सख्त एक्शन लेगा।
ये हम जल्द ही बड़ा खुलासा करेंगे।
तब तक आप सभी पाठक जुड़े रहे हमारी खास मुहिम “ऑपरेशन हुक्का” के साथ.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *