झारखण्ड

नावाडीह : विद्युतीकरण कार्य कर रहे मजदूर की कंरट लगने से मौत

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

नावाडीह थाना क्षेत्र के फुसरो नावाडीह पथ पर स्थित कोदवाडीह के समीप एन भी एल कंपनी द्वारा गांव में की जा रही विधुतकरणी के दौरान पोल में कार्य कर रहे थाना क्षेत्र के चपरी पंचायत अन्तर्गत मुंगो गांव निवासी मोहन कमार के 26 वर्षीय पुत्र तेजों कमार की विधुत कंरट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण विधुत विभाग व ठेकेदार से दस लाख मुआवजा की मांग को लेकर डुमरी बेरमो मुख्य पथ जाम कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ,बेरमो पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ,एस आई अश्वनी कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिंह ,गणेश पासवान ,भुनेश्वर यादव ,
झामुमो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लोकेश्वर महतो ,प्रमुख पुनम देवी ,उपप्रमुख विश्वनाथ महतो ,बीस सुत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह ,सांसद प्रतिनिधि दशरथ महतो ,मुखिया गौरीशंकर महतो ,देवानंद महतो आदि पहुंचे ओर मृतक के परिजनों को ढांढस बधाते हुए विधुत विभाग के अधिकारियो के साथ वार्ता कर उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिये जाने के बाद सड़क जाम हटा ली गई परंतु शव को उठाने यह कह कर उठाने नही दिया कि विभाग से वार्ता होने के बाद ही शव उठाया जाऐगा।समाचार लिखे जाने तक डुमरी विधायक ग्रामीणो के संग घटना स्थल पर जमे हुए है।
घटना के संबध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एन भी एल के तहत् कोदवाडीह गांव में विधुतीकरण का कार्य अश्वनी यादव नामक ठेकेदार द्वारा की जा रही थी जिसमें दो निजी मिस्त्री पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे थे कि इसी बीच एक मजदुर नर्रा गांव निवासी भुनेश्वर महथो पोल से नीचे उतर गया वही तेजो कमार ट्रांस्फार्मर के पास लगी पोल पर चढ़कर ग्यारह हजार की तार जोड़ रहा था कि अचानक बिजली तार प्रभावित हो गई जिससे मौके पर ही उसका शरीर जल जाने के कारण मौत हो गया।मौत होने के बाद युवक का मृत शरीर पोल से गिर कर जमीन पर आ गिरा।
मौके पर भलमारा के पूर्व मुखिया गणेश प्रसाद महतो , भोलाराम महतो ,चक्रधारी सिंह ,मुरली सिंह ,मोहन महतो ,लालू मांझी ,मुकेश महतो , रामचंद्र महतो ,बंधन महतो , हुलास महतो , बैजनाथ महतो ,उत्तिमचंद महतो ,संजय महतो, झल्लू महतो आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *