उत्तराखंड

चम्पावत- टनकपुर रोड पर मिला अधेड़ का शव

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

चम्पावत-टनकपुर रोड पर आज एक अधेड़ का शव मिला है. सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल में भेजा. जानकारी के अनुसार, आज एक अधेड़ व्यक्ति जो कि चम्पावत में पिछले 5 वर्ष से फेरी लगाकर समान फल इत्यादि बेचने का काम करता था उसे गस गोदाम के पास दौरा जैसा पड़ा ओर फिर उसकी मृत्यु हो गयी.

सूचना पर चम्पावत कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मृतक के जेब से मिले पंचायत चुनाव के फोटो पास से उसकी पहचान जमील अहमद निवासी उमरखुरद खटीमा जिला उधमसिंह नगर के रूप में हुई है जेब से मिली इंसुलिन की सीसी ओर सीरेंज से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक सुगर का गंभीर पेसेंट था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *