इंटरव्यू

नशे के खिलाफ सुशील तिवारी को मिला खली का साथ

Share now

इंडिया टाइम 24 से खास मुलाकात 

जालंधर। देश के युवाओं को नशे से बचाने का बीड़ा अब जाने माने रेसलर द ग्रेट खली ने उठाया है। अंडरटेकर जैसे फाइटर को धूल चटाकर भारतीय रेसलिंग को एक नई दिशा देने वाले खली अब देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। इसका आगाज तो उन्होंने काफी पहले ही कर दिया था। इसी कड़ी में उन्होंने युवा नेता और युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के अध्यक्ष सुशील तिवारी देने का ऐलान किया है।
सुशील तिवारी ने खली से उनकी जालंधर स्थित रेसलिंग एकेडमी में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान खली ने उन्हें बताया कि वह किस तरह से युवाओं को एक सही दिशा में लाने का प्रयास कर रहे हैं। नशे के खिलाफ युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। तिवारी ने इसमें खली का साथ मांगा। तिवारी ने कहा कि द ग्रेट खली पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल से निकालने का बहुत ही बेहतर और नायाब तरीका लेकर आए हैं। वह युवाओं को नशे से दूर कार रेसिंग की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे युवा नशे नशे से दूर होंगे बल्कि शारीरिक रूप से स्वस्थ और सक्षम भी होंगे। खली ने कहा कि देश में नशा युवाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भी दिन-ब-दिन युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है जो हमारे देश के लिए बहुत ही घातक है। खली ने कहा कि रेसलिंग एक ऐसा खेल है जो युवाओं को नशे की दलदल से निकालने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि नशा न सिर्फ युवाओं को खोखला कर रहा है बल्कि देश के भविष्य को भी खत्म करने में लगा है। हमें इस देश के भविष्य को खत्म होने से बचाना है।
उन्होंने कहा कि जो लोग युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें। नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ भारत के निर्माण में देश का सहयोग करें। खली ने कहा कि जिस तरह से वह रिंग में विरोधी रेसलर को चारों खाने चित कर दिया करते थे ठीक उसी तरह अब वह देश से नशे के खात्मे के लिए भी लड़ते रहेंगे। अली ने कहा कि सुशील तिवारी जैसे युवा अगर नशे की प्रवृति को खत्म करने की दिशा में प्रयासरत हैं तो यह बहुत ही सराहनीय कदम है। हम ऐसे युवाओं का पूरा समर्थन करते हैं जो नशे से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें उन्होंने सुशील तिवारी को नशे के खिलाफ मुहिम में पूरा सहयोग देने का वादा किया।
वहीं सुशील तिवारी ने कहा कि द ग्रेट खली नशे के विरोध में बहुत ही अच्छी मुहिम चला रहे हैं। वह देश के युवाओं के लिए जिस सोच से काम कर रहे हैं वह बहुत ही काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि खली एक सच्चे समाज सेवक की भूमिका अदा कर रहे हैं। एक सेलिब्रिटी होने के बावजूद खली का निजी तौर पर देश के युवाओं के बारे में इतनी गंभीरता से सोचना और उस पर अमल करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी खली से प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी स्वस्थ और युवा भारत के निर्माण का सपना साकार हो सकेगा। तिवारी ने कहा कि जिस तरह से खली ने समाज के लोगों की सोच बदलने का बीड़ा उठाया है उसी सोच के साथ अगर हर बड़ा इंसान कार्य करें तो देश में कोई भी काम नामुमकिन नहीं होगा। उन्होंने नशे के खिलाफ मुहिम में साथ देने के लिए खली का आभार जताया। देखें वीडियो

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *