दिल्ली देश मेट्रो

अब कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में नहीं बुलाई जाएंगी रेणुका चौधरी!

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी अब कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में नहीं बुलाई जाएगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई बैठक में चर्चा के दौरान हंसने पर रेणुका चौधरी को यह सजा देने का मन कांग्रेस हाईकमान ने बनाया है। हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल किसी भी बड़े नेता ने नहीं की है।
सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी ने पार्टी हाईकमान की एक मीटिंग बुलाई थी जिसमें सभी वरिष्ठ नेता आमंत्रित किए गए थे। इस मीटिंग के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर होती जा रही है इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। इस पर रेणुका को हंसी आ गई और वह अपनी हंसी रोक नहीं पाई। रेणुका की इस हरकत से राहुल गांधी काफी नाराज हुए और अपना भाषण बीच में ही छोड़ कर चले गए। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने आगे से होने वाली पार्टी हाईकमान की बैठक में रेणुका चौधरी को नहीं बुलाने के लिए भी कहा है। हालांकि रेणुका को बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ लेकिन जब तक उन्हें यह एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। बता दें कि इससे पहले भी रेणुका चौधरी अपनी हंसी के कारण निशाने पर आई थी। कुछ दिन पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान भी इसी तरह से हंसने लगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *