जम्मू-कश्मीर देश

आतंकी मुठभेड़ के विरोध में प्रदर्शन कर रहा यासीन मलिक गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलगाववादी नेता यासीन मलिक को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। यासीन मलिक अपने समर्थकों के साथ शोपिया में हुए एनकाउंटर के विरोध में प्रदर्शन कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह भारी संख्या में श्रीनगर में अलगाववादी एकत्रित हुए। इन अलगाववादियों का नेतृत्व अलगाववादी नेता यासीन मलिक कर रहा था। प्रदर्शनकारी शोपियां में हुए एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। वह इस एनकाउंटर को गलत ठहरा रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और जवान मौजूद थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *