दिल्ली देश मेट्रो

सीलिंग के विरोध में फिर सड़क पर उतरे व्यापारी

नई दिल्ली। राजधानी में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी कमेटी कि सुपरविजन में की जा रही सीलिंग के विरोध में एक बार फिर दिल्ली के व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं।
मंगलवार को राजधानी के विभिन्न इलाकों में व्यापारी संगठनों ने बाजार बंद का आह्वान करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। करोल बाग इलाके में बड़ी संख्या में व्यापारी एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार से सीलिंग से राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजधानी में सीलिंग के चलते लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। उनकी रोजी-रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस सीलिंग को तत्काल प्रभाव से रोक देना चाहिए साथ ही सरकार को व्यापारियों के लिए राहत भरी नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों की रोजी रोटी छीनना गलत है। अगर जल्द ही सीलिंग ना रोकी गई तो अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *