हरियाणा

कुरुक्षेत्र विवि का दीक्षांत समारोह 19 को, वेंकैया होंगे चीफ गेस्ट

भारत साबरी, कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षान्त समारोह 19 अप्रैल दिन गुरूवार को विश्वविद्यालय के ओडिटोरियम हाल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु मुख्यातिथि होंगे व 31वां दीक्षान्त भाषण देंगे, हरियाणा के राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे जबकि हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, मंत्रीगण व विधायक इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कुलपति ने कहा कि दीक्षान्त समारोह में विश्वविद्यालय की सभी फैकल्टी के 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *