उत्तराखंड

एक पखवाड़े से टूटी है टनकपुर स्टेडियम की दीवार

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर
टनकपुर खेल स्टेडियम की पूर्व छोर की बिजली विभाग के साथ सटी हुई दीवार पिछले लगभग एक पखवाड़े से टूटी हुई है. इससे जहां एक ओर आवारा पशुओं का स्टेडियम में जमावड़ा लगा रहता है, वहीं खिलाड़ी भी इससे परेशान रहते हैं. इस सम्बंध में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, लक्ष्मण सिंह पाटनी, दीपक सेठी आदि ने इसे तुरंत ठीक करने की मांग की है. वहीं, विभाग का पक्ष जानने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेन्द्र सिंह धामी ने बताया कि यह दीवार बारिश व आंधी से टूटी है. इसके लिए आपदा के लिये टनकपुर के उप जिलाधिकारी के माध्यम से पत्राचार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *