हरियाणा

गुरुकुल में एन.सी.सी. कैडेट्स को दिया अग्निशमन प्रशिक्षण

Share now

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एन.सी.सी. कैडेट्स को आपात स्थिति में आग बुझाने के टिप्स दिये गये। साथ ही अग्निशमन यन्त्र का उपयोग कैसे करें, यह भी समझाया गया। यह जानकारी देते हुए गुरुकुल कुरुक्षेत्र के एन.सी.सी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रवण कुमार ने बताया कि 10 हरियाणा बटालियन की ओर से गुरुकुल में अग्निशमन प्रशिक्षण का यह डेमो दिया गया जिसमें विशेष रूप से एक्सपर्ट हरीश कुमार गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे। हरीश कुमार ने एन.सी.सी. कैडेट्स को आग बुझाने का अभ्यास कराया, साथ ही अग्निशमन यन्त्रों के बारे में पूरी जानकारी दी।
गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी ने एन.सी.सी. कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी स्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए। कहीं पर भी आग लगने की स्थिति में हड़बड़ाना नहीं चाहिए और हिम्मत व धैर्य से आग को बुझाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर घरों में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग जाती है, जिससे अफरा तफरी मच जाती है जबकि उस स्थिति में सबसे पहले गीली बोरी सिलेंडर पर डालकर रेगुलेटर को बन्द कर देने से आग तुरन्त बुझ जाएगी। लेफ्टिनेंट श्रवण कुमार व अग्निशमन विशेषज्ञ हरीश कुमार ने भी कैडेट्स को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह, लेफ्टिनेंट श्रवण कुमार, सतपाल सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, अनिल कुमार, गोवर्धन आर्य, दिनेश आर्य, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, महक सिंह सहित एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *