बिहार

कुशवाहा मैदान में पहली बार अंडर 16 क्रिकेट मैच का आयोजन

Share now

आज़ाद इदरीसी, हसनपुर
प्रखंड क्षेत्र के मालदह पंचायत अंतर्गत कुशवाहा मैदान में स्पोर्ट्स क्लब मालदह के बैनर तले पहली बार अंडर-16 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री सह समाजसेवी श्री अर्जुन प्रसाद यादव ने किया। मैच का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन के लिए जरूरी है। ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से देहाती क्षेत्र में छिपी प्रतिभा उजागर होती है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद किया। मौके पर प्रशिक्षक उमेश कुमार,रमन प्रसाद सिंह, डॉ प्रमोद कुमार,नंदन महतो,अरविंद प्रसाद सिंह, राम भजन कुमार, त्रिवेणी प्रसाद सिंह, रामा सिंह सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *