यूपी

यूपी में अब दरोगा ने लूटी महिला की आबरू

Share now

हमीरपुर| उत्तर प्रदेश में महिलाओं से रेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं | ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र इलाके का है| यहां एक दरोगा में महिला की आबरू लूटी और उसका MMS भी बनाया| पुलिस पहले इस मामले में FIR दर्ज करने से कतराती रही लेकिन बाद में उसे मामला दर्ज करना पड़ा|
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला मौदहा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है| उसने कुछ दिन पहले कोतवाली में एक मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच दरोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी को सौंपी गई थी| जांच के बहाने तिवारी महिला के घर आने जाने लगा| 1 दिन महिला को घर पर अकेला देख तिवारी ने रिवाल्वर के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया| साथ ही उसने महिला का MMS भी बना लिया| इसके बाद वह लगातार महिला को MMS के बल पर ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ रेप करता रहा| पीड़ित महिला ने जब इसकी शिकायत कोतवाली में की तो पुलिस और दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज करने को तैयार नहीं है कि| बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| आरोपी दरोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी फिलहाल गोरखपुर में तैनात हैं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *