झारखण्ड

बोकारो थर्मल के सईद की हिन्दी सीरियल ‘जय कन्हैया लाल की‘ में एंट्री

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल निवासी मो. मुनाफ व राबिया परवीन का बेटा स्टार भारत चैनल में प्रसारित हिन्दी सीरियल ‘जय कन्हैया लाल की‘ में बतौर सहायक कलाकार में इंट्री हो गयी है। इसमें टीवी के महशूर अभिनेता विशाल के पीए के किरदार में सईद नजर आ रहें हैै। 21 वर्षीय सईद अनवर हिन्दी सीरियल ‘जय कन्हैया लाल की‘ के अलावे कोलकाता में दो बांग्ला सीरियल व एक मुवी में काम किया। बांग्ला सीरियल गोपाल भाड़ में एक खुखांर डकैत का रोल अदा किया है।
बोकारो थर्मल व स्वांग से की पढाई- 2012 में स्थानीय काॅर्मेल स्कूल से दसवीं और डीएवी स्वांग से इंटर किया। इसके बाद स्नातक की पढाई के लिए कोलकाता में एसएन काॅलेज में दाखिला लिया। यही पर टीवी सीरियल से जुडे सुरेंद्र नाथ सें संपर्क हुआ। इसके बाद बाॅलीबुड़ अभिनेत्री जया प्रदा अभिनीत बांग्ला मूवी में प्रेस रिपोर्टर का रोल मिला।

माता-पिता व भाई का सहयोग मिला- हिन्दुतान से बातचीत करते हुए सईद अनवर ने कहा कि मेरी कामयाबी के पीछे मां राबिया परवीन व पिता मो. मुनाफ तथा बडे भाई का सहयोग के कारण मायानगरी में इंट्री मिली है। हिन्दी सीरियल ‘जय कन्हैया लाल की‘ स्टार भारत चैनल के अलावे हाॅट स्टार में भी चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *