दिल्ली

राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल की बच्चियों से मिले केजरीवाल और सिसौदिया, दिये जांच के आदेश

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
दिल्ली के सभी आदर्श पब्लिक स्कूल में स्कूल स्टाफ द्वारा बच्चियों को बेसमेंट में लॉक किए जाने के मामले को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गंभीरता से लिया है| उन्होंने आज स्कूल में जाकर बच्चियों से मुलाकात की| दोनों नेताओं ने बच्चियों से दोस्ताना माहौल में बातचीत की और सारी जानकारी ली|
दिल्ली के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम मलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आज पीड़ित बच्चियों से मिले और उनसे बातचीत का सारी जानकारी ली| मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने इसकी तत्काल जांच के आदेश दिए| उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त योग्य नहीं है| दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा|
इस संबंध में नईम मलिक ने एक ट्वीट कर कहा कि उन सभी बच्चियों और उनके माता-पिता से बातचीत की है| भविष्य में ऐसा कोई हादसा ना हो इसके लिए प्रिंसिपल को सख्त हिदायत दी गई है| मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और दिल्ली सरकार भी इस हादसे की जांच करवाएगी दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा| बता दें कि दिल्ली के बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बच्चियों को बेसमेंट में लॉक कर दिया था| इसके बाद मामले में काफी तूल पकड़ लिया था और परिजन विरोध में उतर आए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *