झारखण्ड

आईईएल के मजदूरों की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा : गिरिनाथ सिंह

गोमिया/ बोकारो थर्मल। प्रतिनिधि
इंडियन एक्सप्लोसिब्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह गोमिया आइइएल के दुर्गा मंडप में शुक्रवार को मजदूरों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आइइएल के मजदूरों के उचित मांगो को दिलाया जाएगा और इसके लिए प्रबंधन से यूनियन के द्वारा वार्ता किया जायेगा।उन्होंने कहा कि मजदूर दिन रात मेहनत करके किसी भी कंपनी में उत्पादन करते हैं और कंपनी को आगे बढ़ाते हैं।लेकिन कंपनी को भी मजदूर के हित में सोंचना होगा और उनकी वाजिब मांगो को देना होगा।श्री सिंह ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया था कि कई कंपनियां बंद होने के कगार पर पहुँच गया था।लेकिन मजदूरों के समझ बुझ के कारण कई कंपनियां आज भी अच्छे हालत में चल रही है।इसके पूर्व यूनियन के कई सदस्यों एवं पदाधिकारियो ने यूनियन के अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह को गोमिया बैंक मोड़ में माला पहनाकर स्वागत किया और मोटरसाइकिल जुलूस के साथ बैठक स्थल तक लाया।बैठक के पश्यात गिरिनाथ सिंह यूनियन के अन्य सदस्यों के साथ आइइएल कंपनी प्रबंधन से मिलने गए.मौके पर अरुण प्रसाद,सतीश सिंह, बसंत रवानी,अशोक सिंह,संतोष राम,मुवाज आलम,सुशील यादव,संत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *