झारखण्ड

डेढ़ माह की बेटी के साथ 11 दिनों से लापता है महिला

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो अनुमंडल के गांधीनगर थाना क्षेत्र के कुरपनिया बस्ती निवासी तिलक कमार की 22 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी अपनी डेढ़ माह की बेटी के साथ विगत 11 दिनों से लापता है। इस बाबत तिलक ने थाना में सनहा दर्ज कराया है जिसमें उसने कहा है कि 9 जुलाई को सुबह लगभग 6:00 बजे उसकी पत्नी छोटी बेटी को लेकर अपने मौसी के घर जाने की बात कहकर निकली, मेरी मां ने उसे कुरपनिया चौक में ऑटो पर चढ़ाया, दो दिन बाद जब पत्नी के मौसी घर में पता किया तो वह वहां नहीं पहुंची थी, उसके बाद खोजबीन शुरू किया परंतु उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। इधर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले ऑटो चालकों को बुलाकर महिला के संबंध में जानकारी लिया परंतु कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है महिला के पति समेत अन्य परिजनों से पूछताछ चल रही है। इधर लापता महिला के पिता ने भी थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री पर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *