झारखण्ड

साथियों के साथ नहाने गया छठी कक्षा का बच्चा दामोदर नदी में डूबा

Share now

बेरमो। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 स्थित भेड़मुक्का बस्ती के निकट दामोदर नदी में बुधवार की सुबह 9 बजे चार सार्थियों के साथ नहाने गया पटेल नगर फुसरो निवासी राजू तुरी के छठी कक्षा के 11 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार तुरी पानी के गहराई में डूब गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में जाकर खोजबीन किया।परंतु कुछ पता नहीं चल पाया।इसके बाद दोपहर में खेतको के एक दर्जन गोताखोर आये।

गोताखोरों ने भी मुकेश का तलाश के लिए काफी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अंत में शाम छह बजे गोताखोरों ने खोजबिन बंद कर दिया।साथ ही गोताखोरों ने अगले दिन खोज के लिए आने की बात कही। इधर स्थानीय वार्ड पार्षद दिनेश कुमार रवि ने बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल से बात कर एनडीआरएफ की टीम मंगवाने की मांग किया।

पार्षद रवि ने कहा कि घटना की जानकारी स्वयं बेरमो बीडीओ व सीओ को दिया।लेकिन दिन भर बित जाने के बाद भी बीडीओ व सीओ घटना स्थलनहीं पहुंचे। यह काफी अफसोस की बात है।कहा कि सीओ ने अपने सिर्फ कर्मचारी को भेजकर खानापूर्ति किया।
कैसे घटी घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटेल नगर निवासी राजू तुरी का पुत्र मुकेश तुरी अपने चार सार्थियों के साथ दामोदर नदी में नहाने आया।जिसके बाद नदी में पांचों बच्चे खेलते हुए नहा रहे थे।इसी दौरान मुकेश व उसके एक साथी नदी के गहराई में चला गया।जिसके बाद स्थानीय गवाला ने दो बच्चे को डूबता हुआ देख नदी में जाकर एक बच्चे को बचा, तबतक मुकेश पानी के गहराई में डूब गया। जिसके बाद मुकेश के साथ नहाने आये चारों बच्चों ने मुकेश के पिता राजू तुरी को इसकी खबर दी।मुकेश न्यू भागलपुर फुसरो में छठी कक्षा का छात्र है।वह तीन भाईयों में मंझला था। मुकेश के पिता राजू तुरी ने बताया कि डेढ वर्ष पूर्व अपने पैतृक गांव नावाडीह प्रखंड के भलमारा पंचायत स्थित असनाटांड गांव से फुसरो दिहाड़ी मजदूरी के लिए आये हुए थे। इसी से अपने परिवार का जीविका चलाते है। यहां फुसरो स्थित पटेलनगर में गुडडू वर्णवाल के आवास में साढू, साली और अपने पूरा परिवार के साथ रहते है। उन्होंने बताया कि बीते डेढ़ माह पूर्व मुकेश का नाम विद्यालय से शिक्षक के द्वारा काट दिया गया था। जिसके बाद से मुकेश विद्यालय से वंचित रहने लगा और अक्सर प्राइवेट स्कूल में नामांकन कराने का जिद करता था। परंतु पैसे के अभाव के कारण प्राइवेट विद्यालय में नामांकन नहीं कर सका।
घटना की जानकारी पाकर ये पहुंचे
घटना की जानकारी पाकर बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर दलबल के साथ पहुंचे थे।इसके बाद भाजपा नेता शिवलाल रविदास, झामुमो नेता बैजनाथ महतो, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार रवि, रामचंद्र महतो, अनिल कुमार साव, पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर ठाकुर, उमेश रवि, पूर्व पार्षद रामेश्वर महतो, आजसू नेता सुरेश कुमार महतो, देवनारायण महतो, मो जमील अंसार, सत्येंद्र चौहान, दीपक सिंह, एसपी महतो, टिंकू महतो, पिंटू महतो, संजय महतो, विकास महतो सहित आसपास के सैकडों लोग पहुंचे थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *