उत्तराखंड

बस्तिया के लोगों ने सौंपे तीन ज्ञापन उपजिलाधिकारी को

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

आज ग्राम पंचायत बस्तियां के लोगों ने जिलाधिकारी के नाम के तीन ज्ञापन उपजिलाधिकारी टनकपुर के माध्यम से भेजे जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि NH / बारामासी रोड़ बनाने वाली एजेंसी की घोर लापरवाही से ग्राम पंचायत के लोग एक एक बूंद पीने के पानी को तरस गए है और पानी की सप्लाई जो कि आठवे मिल के तरफ से होती थी उसके पाइप लगभग दो महीनेसे ढेर के रूप में पड़े हैं.

वहीं, सिचाई गुल 400 मीटर चौड़ीकरण के समय नष्ट हो जाने के कारण लोग सिचाई के लिये तरस रहे है और एक कास्तकार हयात सिंह की कई बीघा जमीन nh की हठ धर्मिता से बंजर पड़ी है वही सिचाई विभाग के सहायक अभियंता आर के यादव ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण के बाद nh को इस्टीमेट दे दिया गया है धन आवंटित होने पर कार्य कर दिया जाएगा इधर ग्राम वासियों ने जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दि साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि स्कूलों को जाने वाले बच्चों को देखते हुए वहा भी यात्री सुविधाओं और बस स्टॉप बनाया जाय ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान सरोज देवी,राधिका देवी ,माधवी देवी,राधा देवी,मधु देवी आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *